NEXT 16 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। टेनिस बॉल क्रिकेट संघ बीकानेर की ओर से रूपा देवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय चयन शिविर आयोजित किया गया। संघ अध्यक्ष आरिफ हुसैन और सचिव मोहम्मद आरिफ ने प्रशिक्षण कैंप का उद्घाटन किया।

अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर पुरुष व महिला वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 36 पुरुष और 27 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपना प्रदर्शन दिया। खिलाड़ियों के खेल के आधार पर जिले की प्रतिनिधि टीमों का चयन किया गया।
संघ सचिव ने बताया कि चयनित पुरुष एवं महिला टीमें 29 नवंबर से पाली में होने वाली राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
चयन कार्यक्रम के दौरान संघ के क्रिकेट कोच मो. सैफ, कृष्णावतार, अशोक विश्नोई, सलमान, प्रियंका लेघा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।




















