#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एसआईपीएफ विभाग के जिला कार्यालय अब आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के सहायता केन्द्र

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जरूरतमंद, असहाय और अल्पआय वर्ग के परिवारों को अब दुर्घटनाओं की स्थिति में बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसी भी तरह की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी अपंगता होने पर अधिकतम 10 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिलेगी।

आठ तरह की दुर्घटनाएं कवर
संयुक्त निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधान निधि विभाग ने बताया कि योजना में रेल, वायु और सड़क दुर्घटनाएं, ऊंचाई से गिरना या वस्तु गिरना, मकान का ढहना, थ्रेसर-कुट्टी-आरा मशीन व ग्राइंडर से दुर्घटना, बिजली का झटका, डूबना, जलना और रसायनिक द्रव्यों से होने वाली दुर्घटनाएं शामिल हैं।

खुद करें ऑनलाइन दावा, बिचौलियों से बचें
लाभार्थी एमएडीबीवाई पोर्टल या ई-मित्र से ऑनलाइन दावा कर सकते हैं। कई बार परिवार जानकारी के अभाव में बिचौलियों के माध्यम से दावा प्रस्तुत करवाते हैं, जो खाली चेक या राशि भी ले लेते हैं। विभाग ने इसे लेकर जांच शुरू की है।

पॉलिसी नवीनीकरण जरूरी

  • पैड श्रेणी के लाभार्थी समय पर पॉलिसी रिन्यू करवाएं।
  • सीमांत कृषक व कोविड श्रेणी वाले हर साल पॉलिसी डाउनलोड कर लें।
  • परिवार के सभी सदस्यों का जनआधार में पंजीकरण करवाना आवश्यक है।

संपर्क करें

  • जिला सहायता केन्द्र (SIPF विभाग): 86199-26724
  • सेंट्रल हेल्पलाइन: 18001806268

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत