#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ड्रेनेज कार्य बना पेयजल संकट की वजह, वार्डवासी एक सप्ताह से परेशान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड संख्या 23 में नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह से वार्डवासी पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं, लेकिन जलदाय विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि बिग्गाबास स्थित वार्ड नंबर 23 में बरसाती पानी की निकासी के लिए नगरपालिका ने सड़क तोड़कर करीब दो फीट चौड़ा नाला और प्रत्येक चौराहे पर चैंबर निर्माण का कार्य शुरू किया है। इस दौरान सड़क खुदाई में कई जगह जलापूर्ति की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके चलते जलदाय विभाग ने सप्लाई ही बंद कर दी।


सबसे बड़ी समस्या यह है कि जलापूर्ति बाधित होने के बावजूद विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे पूरे वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है। मजबूरन लोगों को महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
पूर्व पार्षद स्वामी ने इस मामले में जिला कलेक्टर को शिकायत भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश