श्रीडूंगरगढ़ में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया, महिलाओं ने रखे निर्जला व्रत
NEXT 10 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार को कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में करवा चौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और आस्था के साथ मनाया गया। श्रीडूंगरगढ़ के निवासियों के साथ प्रवासियों और सुदूर विदेश में बैठे पाठकों ने भी करवा चौथ के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। विवाहित महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना की। शाम को महिलाओं ने सजधज कर पारंपरिक परिधान और ज्वैलरी पहनकर एक-दूसरे के साथ कथा सुनी।

रात्रि में चांद निकलते ही महिलाओं ने छलनी से चांद और अपने पति का दर्शन किया तथा जल अर्पित कर व्रत खोला। घरों में विशेष पकवान बनाए गए और पतियों ने भी अपनी पत्नियों को उपहार देकर उनके त्याग और प्रेम का सम्मान किया।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक हर घर में उत्सव का माहौल नजर आया। महिलाएं करवा चौथ की रस्मों को निभाते हुए खुशियों से झूम उठीं।

NEXT के पाठकों ने भेजी करवा चौथ की मनमोहक तस्वीरें, जिनमें पारंपरिक वेशभूषा, सजी थालियाँ और चांद का इंतज़ार करती सुहागिनों की मुस्कानें उत्सव की रौनक बढ़ा रही हैं।

































