#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ईको भारत राजस्थान के टॉप-10 स्टार्टअप में शामिल

By Next Team Writer

Updated on:

सीएम ने किया सम्मान, मिली 10 लाख की ग्रांट

NEXT 12 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य सरकार ने नवाचार दिवस के मौके पर बड़ा स्टार्टअप कॉन्क्लेव आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की। उनके साथ कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी मौजूद रहे।

बीकानेर का ‘ईको भारत’ टॉप-10 में जगह; सीएम ने किया सम्मानित

बीकानेर के स्टार्टअप ‘ईको भारत’ को राजस्थान के टॉप-10 स्टार्टअप्स में चुना गया। मंच पर मुख्यमंत्री ने टीम को सम्मानित किया और 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि सौंपी।
ईको भारत देश में सड़क सुरक्षा को लेकर तेजी से काम कर रहा है। इसी पहल को देखते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस वर्ष इसे प्रदेशभर में अनिवार्य करने का आदेश दिया था।

26 राज्यों में सक्रिय, सरकारें भी दे रहीं समर्थन

ईको भारत इस समय 26 राज्यों में एक्टिव है। कई राज्य सरकारें इसके मॉडल को अपनाने और प्रोत्साहित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

“सम्मान ने हौसला बढ़ाया”- संस्थापक सम्पत सारस्वत

स्टार्टअप के संस्थापक और सीईओ सम्पत सारस्वत बामनवाली ने कहा कि “सरकार का यह सम्मान हमारे लिए बड़ी प्रेरणा है। इससे टीम का मनोबल बढ़ा है और सड़क सुरक्षा पर काम को नई ऊर्जा मिलेगी।”

474 लोगों की रोज मौत, ईको भारत का मॉडल क्यों जरूरी?

देश में हर दिन 474 लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं।
201वीं लॉ कमीशन रिपोर्ट कहती है कि अगर दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे में इलाज मिल जाए तो 50% जानें बच सकती हैं।

ईको भारत के स्मार्ट QR स्टिकर की खासियत

  • हादसे के तुरंत बाद परिजनों को सूचना
  • नजदीकी एंबुलेंस और पुलिस स्टेशन को अलर्ट
  • सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय

देशभर में इस मॉडल को बेहद तेजी से स्वीकार किया जा रहा है।

333 स्टार्टअप्स को मिली 10.79 करोड़ की मदद

कॉन्क्लेव में सीएम भजनलाल शर्मा ने 333 स्टार्टअप्स को कुल 10.79 करोड़ रुपए वितरित किए।
सरकारी प्रोत्साहन से स्टार्टअप फाउंडर्स में उत्साह देखने को मिला।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प