#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र जरूरी, तभी होगा व्यक्तित्व विकास : बबीता बिश्नोई

By Next Team Writer

Published on:

राउमावि सातलेरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह, विद्यार्थियों ने विद्यालय को भेंट की अलमारी

NEXT 05 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सातलेरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य बबीता बिश्नोई एवं व्याख्याता नौरत मल सारस्वत द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मुँह मीठा करवाकर तथा पारितोषिक देकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बबीता बिश्नोई ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण से ही सशक्त व्यक्तित्व का विकास संभव है।

व्याख्याता नौरत मल सारस्वत ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर लक्ष्य निर्धारण, लगन और परिश्रम से परीक्षा की तैयारी करने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रश्नपत्र हल करने की रणनीति पर भी मार्गदर्शन दिया।
अमरचंद एवं अन्य शिक्षकों ने परीक्षा में प्रश्न हल करने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

वरिष्ठ अध्यापिका सुमन कुमारी ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की उपादेयता बताई, वहीं पुष्पा पीटीआई ने सत्संगति के महत्व पर विचार रखे। अध्यापिका वंदना ने परीक्षा में समय प्रबंधन से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए।

कार्यक्रम का संचालन नुजल काजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय को ₹12,500 की लागत से आठ लॉकर वाली एक अलमारी भेंट की। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा संभाली गई।

इस आयोजन में विद्यालय स्टाफ अनुराधा, किशन गोपाल बीकानेरी सहित समस्त शाला स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन