65 साल से भाषा-साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय संस्था की नई टीम बनी
NEXT 20 जून, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ के पंचवर्षीय चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया शिक्षाविद डॉ. मनीष कुमार सैनी की देखरेख में पूरी हुई। इसके बाद वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई।
नई कार्यकारिणी में शहर के वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि को अध्यक्ष बनाया गया है। हिन्दी-राजस्थानी लेखक और सम्पादक रवि पुरोहित को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। समाजसेवा में सक्रिय रामचन्द्र राठी को कोषाध्यक्ष बनाया गया, वहीं महावीर सारस्वत प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री भी घोषित
संस्था में सुशील कुमार बाहेती वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। भीखमचंद पुगलिया (कोलकाता), सत्यदीप और डॉ. मदन सैनी उपाध्यक्ष चुने गए। सत्यनारायण योगी और विजय महर्षि संयुक्त मंत्री बनाए गए हैं।
ये सदस्य भी निर्वाचित हुए:
शोभाचंद आसोपा, बजरंग शर्मा, महावीर प्रसाद माली, भंवरलाल भोजक, तुलसीराम चोरड़िया, नारायण शर्मा, भीखमचंद पुगलिया (जयपुर), गोपीराम नाई, महेश जोशी, भगवती पारीक और राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
संस्था के संविधान की धारा 4 के अंतर्गत विद्वानों के मनोनयन का अधिकार अध्यक्ष श्याम महर्षि, मंत्री रवि पुरोहित व उपाध्यक्ष डॉ. मदन सैनी को सौंपा गया है।
शोध और पुस्तकालय समिति भी जल्द बनेगी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि संस्था की शोध इकाई मरूभूमि शोध संस्थान और राष्ट्रभाषा पुस्तकालय की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा।