#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विद्युत विभाग की लापरवाही का आलम, एमडी के आदेश हवा

By Next Team Writer

Published on:

सातलेरा जीएसएस के जर्जर क्वार्टर हादसे को बुलावा

NEXT 17 सितम्बर,2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आए दिन बिजली जनित हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभाग सुध लेने को तैयार नहीं। ताजा मामला गांव सातलेरा जीएसएस का है। यहां क्वार्टर और चारदीवारी की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

नींव खोखली, चारदीवारी ढही

सातलेरा जीएसएस में बने क्वार्टर मरम्मत के अभाव में गिरने की कगार पर हैं। नींव खोखली हो चुकी और आधी चारदीवारी पहले ही ढह चुकी है। यहां तैनात कार्मिकों का कहना है कि उन्हें बिजली से ज्यादा डर इन खस्ताहाल क्वार्टरों का है।

एमडी के आदेश हवा में

कुछ माह पहले विभाग की एमडी आरती डोगरा ने जीएसएस का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने तत्काल सुधार के आदेश दिए, लेकिन अफसरों ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया। हालत जस की तस बनी हुई है।

दीवारें हुई जर्जर

कार्मिक व ग्रामीण दोनों परेशान

जीएसएस कार्मिकों ने कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। गांव के मालाराम, भंवरलाल, कुंभाराम, भोमाराम व सहीराम ने बताया कि क्वार्टर व चारदीवारी कभी भी गिर सकते हैं।

अब ग्रामीणों ने चेतावनी स्वर में कहा है कि अगर जल्द सुध नहीं ली गई तो हम विभाग के प्रबंध निदेशक तक जाकर गुहार लगाएंगे।

सातलेरा के क्वार्टर निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जल्दी ही इसकी टेंडर प्रकिया करके निर्माण शुरू करवाया जाएगा।

चंद्रेश यादव, एईएन

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत