#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

8 अक्टूबर को बीकानेर में लगेगा रोजगार सहायता शिविर, युवाओं को मिलेगा नौकरी और प्रशिक्षण का मौका

By Next Team Writer

Updated on:

स्थानमहाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर, बीकानेर।  समय- सुबह 10 बजे से

NEXT 6 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार के निर्देश पर ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेंटर, बीकानेर की ओर से 8 अक्टूबर को रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इस शिविर में प्रतिष्ठित निजी कंपनियों की ओर से युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकारी और निजी संस्थान अपने-अपने स्टॉल लगाकर युवाओं को मार्गदर्शन देंगे।

ऐसे करें भागीदारी

शिविर में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं और निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें।
उम्मीदवारों को बायोडेटा, शैक्षणिक व प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों की प्रतियां, तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।

इस रोजगार शिविर में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे।

जिला प्रशासन की अपील

आयोजकों ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य की दिशा तय करें।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत