#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ब्यावर में मातृशक्ति सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, नारी सशक्तिकरण की गूंजी आवाज

By Next Team Writer

Updated on:

राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार बोले – जब महिलाएं जागरूक होती हैं, तो समाज प्रगति की राह पर बढ़ता है

NEXT 7 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ब्यावर शहर में मंगलवार को आयोजित अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के भव्य मातृशक्ति सम्मेलन में नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि यह सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक जड़ों, सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल है। राज्यमंत्री सुथार ने कहा कि “जब महिलाएं जागरूक होती हैं, तो पूरा समाज प्रगति की ओर अग्रसर होता है। महासभा द्वारा ऐसे मंच प्रदान करना सराहनीय पहल है।”

सम्मेलन में उपस्थित हर माता, बहन और बेटी की आंखों में आत्मविश्वास की चमक और समाज सेवा का जज़्बा दिखाई दे रहा था। राज्य मंत्री ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और समाज को नई दिशा दे रही है।

बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति
कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भागीदारी रही। मंच पर समाज की अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीयाकुमारी, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सविता शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणु जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष गजानंद, कैलाश, संजय, महिला संघ सचिव पुष्पा जांगिड़ तथा भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत मांडन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिलाओं के सशक्तिकरण का बना मंच
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के अवसर देकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह और संवाद सत्र का आयोजन भी किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत