NEXT 20 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा व सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा के तहत निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। विषय था- “विकसित भारत 2047”।
विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में महेश प्रथम, विकास द्वितीय और सुशील कुमार तृतीय रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में गीता शर्मा प्रथम, संजू शर्मा द्वितीय और मोनू मीणा तृतीय स्थान पर रहे।
प्राचार्य अमित तंवर ने विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 के विजन से परिचित करवाया और स्वच्छोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूरा स्टाफ मौजूद रहा।





















this is very good