NEXT 6 जुलाई, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने देहात कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। एडवोकेट दिलीपसिंह राजपुरोहित को महामंत्री, हेमनाथ जाखड़ को उपाध्यक्ष, भरत सुथार को मंत्री और पवन स्वामी को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

भरत सुथार के मंत्री बनने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाइयाँ बांटी।
इस दौरान द्वारिका प्रसाद नाई, कन्हैया लाल स्वामी, पुरान स्वामी, देवकिशन छंगाणी, हितेश सेन, बिलाल बेलम, मनोज दर्जी, दीनदयाल नाई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कन्हैया लाल स्वामी ने कहा कि संगठन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को जो प्रतिनिधित्व मिला है, वह स्थानीय कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।