NEXT 29 अप्रैल, 2025। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बीकानेर की जिलास्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिलाध्यक्ष महावीर ओझा ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए 30 नवनियुक्तियाँ की हैं।
इस क्रम में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्रतापसिंह को मनोनीत किया गया है। प्रतापसिंह वर्तमान में उपखण्ड कार्यालय में कार्यरत हैं। उनकी इस नियुक्ति पर सहकर्मी एवं मित्रों द्वारा बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

