NEXT 2 मई, 2025। केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना करवाने के निर्णय पर बीकानेर सांसद सेवा केंद्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया गया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि जातिगत जनगणना से समाज के सभी वर्गों को हक और सम्मान मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय के पक्षधर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 2011 की जातिगत जनगणना के आंकड़े कांग्रेस सरकार ने अब तक क्यों जारी नहीं किए। हम तब विपक्ष में थे, फिर भी लोकसभा में आवाज उठाई थी। कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है, जबकि भाजपा जो कहती है, वह करती है।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, गुमानसिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, श्रवण प्रजापत, गोपाल व्यास शास्त्री समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।