#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खेतों की तारबंदी से आवारा पशुओं का खतरा टला, किसान देवीलाल को मिली 40 हजार की राहत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार की किसानों के लिए राहतदायक योजनाएं अब फलित हो रही हैं। गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में किसान देवीलाल को तारबंदी योजना के तहत 40 हजार रुपए की सब्सिडी मिली, जिससे उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

देवीलाल ने बताया कि पहले फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए रातभर जागकर खेत की रखवाली करनी पड़ती थी या निजी खर्च से सुरक्षा करवानी पड़ती थी। अब खेतों की तारबंदी के बाद वे पूरी तरह से चिंतामुक्त हैं। उन्होंने कृषि विभाग की जानकारी मिलने पर ऑनलाइन आवेदन किया। प्री-वेरिफिकेशन और प्रशासनिक स्वीकृति के बाद उनके खेतों में तारबंदी का काम किया गया और वित्तीय स्वीकृति मिलने पर सब्सिडी राशि उन्हें दी गई।

सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि तारबंदी योजना के तहत किसानों को लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपए और लघु व सीमांत किसानों को 48 हजार रुपए तक का अनुदान मिलता है। शिविर में सहायक कृषि अधिकारी श्रीराम जाखड़, कृषि पर्यवेक्षक भागीरथ कुलड़िया, प्रियंका यादव, बनवारी लाल सैनी और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन