#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

कल्याणसर पुराना में ढाणी में लगी आग, किसान को हुआ भारी नुकसान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 अप्रैल, 2025। क्षेत्र में बढ़ते तापमान के चलते किसानों की ढाणियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गांव कल्याणसर पुराना में किसान सहीराम पुत्र भंवरलाल नायक की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर किसान का संपूर्ण आशियाना जलकर राख हो गया।।
ढाणी से धुआं उठता देख परिजन और आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज गर्मी और हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया।

आग से ढाणी में रखा 2900 किलो अनाज, तेल का पीपा, चीनी का कट्टा, 60 हजार रुपये नकद, चांदी- सोने के गहने सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में एक गाय का बछड़ा भी झुलसकर मर गया।

घटना के बाद किसान परिवार सदमे में है और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group