#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

11 केवी लाइन हादसे को लेकर पार्षद भरत सुथार की पहल, XEN के आदेश पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के पुगलिया गेस्ट हाउस के पास 11 केवी विद्युत लाइन से हुए हादसे को लेकर जागरूक पार्षद भरत सुथार ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त लाइनों को बदलने, झूलते तारों को दुरस्त करने तथा केबल शिफ्टिंग की मांग की थी। पार्षद के पत्र पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

पार्षद भरत सुथार ने बताया कि पुगलिया गेस्ट हाउस से आसुराम भादु ट्रांसफॉर्मर तक जा रही 11 केवी लाइन के तार गिरने से एक ऑल्टो कार जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। गनीमत रही कि ईश्वरीय कृपा से इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

सुथार ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत तार अत्यंत पुराने व जर्जर अवस्था में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विभाग को पत्र लिखकर इन सभी पुराने एवं खराब तारों को बदलकर नए तार, इंसुलेटर एवं केबल लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के XEN ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न केवल संबंधित लाइनों के सुधार के आदेश दिए हैं, बल्कि फुसराम के मकान के पास झूल रहे 11,000 केवी तारों की लाइन को भी शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पार्षद द्वारा जिन स्थानों पर सुधार व केबल शिफ्टिंग की मांग की गई, वे इस प्रकार हैं-

  1. पुगलिया गेस्ट हाउस से आसुराम भादु ट्रांसफॉर्मर तक 11 केवी लाइन
  2. ओसवाल पंचायत भवन से मांगीलाल सारस्वत तक केबल
  3. तोलाराम मारु के मकान से वाटर वर्क्स चारदीवारी तक केबल
  4. पुगलिया गेस्ट हाउस से उत्तर छगन सुथार के मकान तक की केबल
  5. चांद रत्तन सेठिया की दुकान से किशन भादु की चक्की तक की केबल
  6. रुपचंद दर्जी से आसु भादु ट्रांसफॉर्मर तक केबल
  7. गोपाल जाट से दुर्गा प्रसाद ब्राह्मण तक केबल

पार्षद सुथार ने विद्युत विभाग का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि शीघ्र ही इन सभी स्थानों पर कार्य पूर्ण कर आमजन को राहत दी जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश