#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

देश में पहली बार बीकानेर में 200 KM की इंटरनेशनल साइक्लिंग रेस

By Next Team Writer

Published on:

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी, विदेशों से भी साइक्लिस्ट पहुंचे

NEXT 23 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। देश में पहली बार राजस्थान के बीकानेर में 200 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रेस का आयोजन हुआ। रविवार सुबह 8:15 बजे नौरंगदेसर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘वेदांता टूर डी थार’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत हुआ।

इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल,  सहित फ्रांस और स्विट्जरलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग आयोजक मौजूद रहे। रेस के दौरान जामनगर-अमृतसर भारतमाला एक्सप्रेसवे को एनएचएआई ने 50 किलोमीटर तक ट्रैफिक फ्री किया।

टूर डी फ्रांस की तर्ज पर आयोजन

आयोजन टीम के अनुसार यह रेस अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ‘टूर डी फ्रांस’ और ‘टूर डी स्विस’ की तर्ज पर हुई। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी, स्वस्थ जीवनशैली और थार क्षेत्र में खेल व पर्यटन को बढ़ावा देना है।

बीकानेर में बनेगा साइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर

अर्जुन राम मेघवाल ने घोषणा की कि बीकानेर में जल्द साइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि
“23 नवंबर बीकानेर के खेल इतिहास का स्वर्णिम दिन होगा। हर साल यही रेस इसी स्थान से आयोजित होगी, जिससे बीकानेर अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर चमकेगा।”

देश-विदेश से पहुंचे खिलाड़ी

फ्रांस, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर सहित भारत के 20 से ज्यादा राज्यों से साइक्लिस्ट इस रेस में शामिल हुए। इनमें सबसे कम उम्र 16 वर्ष और सबसे अधिक 69 वर्ष के प्रतिभागी थे।

दो कैटेगरी- एलिट और एमेच्योर

रेस दो श्रेणियों में हुई-

  • एलिट श्रेणी: 100 किमी
  • एमेच्योर श्रेणी: 100 और 200 किमी

विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया।

रिजल्ट: कौन बना चैंपियन

एलिट (100 KM)

  • पुरुष चैंपियन: साहिल कुमार
  • महिला चैंपियन: स्वास्ति सिंह

एमेच्योर

  • 200 KM पुरुष: अनूप कुमार
  • 200 KM महिला: अर्पिताकेतन पंडिया
  • 100 KM पुरुष: हर्ष कुमार
  • 100 KM महिला: बरनाली महेला

27 लाख के पुरस्कार

आयोजन समिति के अनुसार कुल 27 लाख रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई। एलिट कैटेगरी में पहले स्थान पर सवा लाख रुपए और एमेच्योर वर्ग में अधिकतम 75 हजार रुपए दिए गए।

मेघवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन पर बधाई संदेश दिया है। अब बीकानेर को देश में “साइक्लिंग हब” के रूप में विकसित किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प