#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान में RTE से फ्री एडमिशन का दायरा बढ़ा

By Next Team Writer

Published on:

पहली बार नर्सरी से पहली क्लास तक 4 कक्षाओं में मिलेगा लाभ, 20 फरवरी से आवेदन, 6 मार्च को निकलेगी लॉटरी

NEXT 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने का सपना देख रहे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य में राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत पहली बार नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक कुल 4 क्लासों में फ्री एडमिशन दिया जाएगा। इसके लिए 20 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, जबकि 6 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।

यह विस्तृत कार्यक्रम प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया है।

अब तक सिर्फ दो कक्षाओं में मिलता था एडमिशन

अब तक RTE के तहत केवल नर्सरी और पहली कक्षा में ही एडमिशन की सुविधा थी। अभिभावक इनमें से किसी एक ही कक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे।
इस बार शिक्षा विभाग ने नियमों में बदलाव करते हुए एलकेजी और यूकेजी को भी RTE के दायरे में शामिल कर लिया है।

अब इन 4 कक्षाओं में मिलेगा RTE का लाभ

  • नर्सरी
  • एलकेजी
  • यूकेजी
  • पहली कक्षा

इस बदलाव से प्रदेश में RTE के तहत एडमिशन पाने वाले बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

उम्र सीमा भी तय, जानिए किस क्लास के लिए कितनी उम्र जरूरी

RTE एडमिशन प्रभारी चंद्र किरण पंवार के अनुसार-

  • नर्सरी (3+): 3 से अधिक और 4 वर्ष से कम
  • एलकेजी (4+): 4 से 5 वर्ष
  • यूकेजी (5+): 5 से अधिक और 6 वर्ष से कम
  • पहली कक्षा: 6 से अधिक और 7 वर्ष से कम

सीटों का नया फॉर्मूला, ऐसे होगा एडमिशन

  • प्राइवेट स्कूलों में पिछले 3 साल के नर्सरी से पहली क्लास तक के एडमिशन का औसत निकाला जाएगा
  • तय औसत का 25% हिस्सा RTE सीटों के लिए होगा

उदाहरण समझिए:

अगर एलकेजी में 10 RTE सीट तय हुईं और नर्सरी से प्रमोट होकर 8 बच्चे आ गए, तो
बाकी 2 सीटों पर नए RTE एडमिशन होंगे।
यही नियम यूकेजी और पहली कक्षा पर भी लागू होगा।

खाली सीटें अब नहीं जाएंगी बेकार

अब तक कई बार ऐसा होता था कि नर्सरी में एडमिशन लेने वाले बच्चे एलकेजी या यूकेजी में स्कूल छोड़ देते थे। इन खाली सीटों पर RTE के तहत एडमिशन नहीं हो पाता था।
नए नियमों से ये सीटें भर सकेंगी, जिससे ज्यादा बच्चों को फ्री प्राइवेट स्कूल शिक्षा का मौका मिलेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद🟢 लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत🟢 श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार🟢 संविधान दिवस प्रतियोगिता: बीकानेर की छात्रा शबाना ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया🟢 श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा से मनाया भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस, साध्वी लक्ष्यप्रभा ने दिया धर्ममय जीवन जीने का संदेश