NEXT 6 अप्रैल, 2025। पूर्व विधायक किशनाराम नाई की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को स्वयं उनके निवास पर पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री ने किशनाराम नाई के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिजनों से बातचीत की और चिकित्सकीय व्यवस्था का भी जायज़ा लिया।
इस मौके पर मंत्री अर्जुनराम के साथ उनके निजी सहायक विक्रमसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान छैलूसिंह और कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आशीष जाड़ीवाल और नितिन नाई ने बताया कि पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
पूर्व विधायक की अस्वस्थता की खबर से उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भी चिंता का माहौल है।