#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गांधी पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने दी श्रद्धांजलि

By Next Team Writer

Published on:

गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

NEXT 30 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गोदारा ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक समरसता और विकास को मजबूती मिल सकती है।

कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने बापू के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सोमानी, शुभकरण माली, जितेन्द्र सिंह शेखावत, सत्यनारायण जाट, हीरालाल कूकना, प्रहलाद सोनी, मधुसूदन सारस्वत, मुनीराम दूसाद, महेश मंत्री, राजेश मंडा, अयूब खान दमामी, प्रकाश दुसाद, इकराज खान, हेमदास स्वामी, राजेश मीणा, रामकिशन गोदारा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन