#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

By Next Team Writer

Published on:

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा बोले 40 साल के कुशासन से त्रस्त जनता, इस बार बदलेगा बोर्ड

NEXT 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आगामी नगरपालिका चुनावों की आहट के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के गणपति धर्मकांटे पर कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की।

भाजपा बोर्ड पर सीधा हमला

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोदारा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की जनता पिछले करीब 40 वर्षों से भाजपा बोर्ड के कुशासन और अव्यवस्थाओं को झेल रही है।
उन्होंने कहा कि “आज शहर का हर नागरिक बदलाव चाहता है। जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरे, तो भाजपा का यह किला इस बार जरूर ढहेगा।”

वोटर लिस्ट पर विशेष फोकस

वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम सारस्वत ने चुनावी तैयारियों के तकनीकी पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की-

  • मतदाता सूची का गहन निरीक्षण करें।
  • कोई भी पात्र मतदाता नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
  • नए मतदाताओं को अधिक से अधिक कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए।

बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। सभी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

बैठक में शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, कन्हैयालाल सोमानी, राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी, संदीप मारू, अजीज फ्रॉस, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, गिरधारी पारीक, विजयराज सेवग, बजरंग लाल पुरोहित, मनोज पारख, हिरालाल जाट, दाऊद काजी, रमेश प्रजापत, यूसुफ चुनगार, शुभकरण माली, अभिषेक चौधरी, श्यामसुंदर दर्जी, जीतेंद्र शेखावत, हरी जोशी, शाकिर बेहलीम, रमन गोदारा, प्रदीप पुरोहित, राजेश मंडा, अयूब खान, आनंद वाल्मीकि, महेंद्र जावा, शंकर सायच, राकेश सिद्ध, जाफर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम: नई नीति के विरोध में गांव-गांव चौपाल, डॉ. राजेंद्र मूंड बोले- मनरेगा गांधी के सपनों का कानून🟢 राजस्थान में सत्र 2026-27 के लिए मुफ्त किताबें: 5 से 25 मार्च तक होगा वितरण🟢 हनुमान चालीसा पाठ के साथ स्वच्छ बीकानेर का संकल्प, कपड़े के थैले बांटे🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद🟢 श्रीडूंगरगढ़: सेवा केंद्र में द्विदिवसीय मंगल भावना कार्यक्रम संपन्न🟢 लूनकरणसर में रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन🟢 राजस्थान स्टार्टअप समिट 2026 में चमकेगा ‘ईको भारत’🟢 पंचायती राज चुनाव 2026: मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन🟢 अब दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और निकाय चुनाव, कैबिनेट ने संशोधन बिलों को दी मंजूरी🟢 सरकारी स्कूल के बाहर कुत्ते का हमला, 4 साल के मासूम के सिर में गहरा घाव