NEXT 6 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव में शनिवार को 33/11 केवी के नव-स्वीकृत जीएसएस सब स्टेशन का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बिजली परियोजना के लिए मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार जताया।

ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत, ग्रामीणों में उत्साह
शिलान्यास समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

बिजली आपूर्ति होगी बेहतर, किसानों-उपभोक्ताओं को सीधा फायदा
विधायक सारस्वत ने कहा कि जीएसएस बनने से
- क्षेत्र की बिजली आपूर्ति मजबूत होगी,
- वोल्टेज की पुरानी समस्या खत्म होगी,
- किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी।

कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में देहात अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, मोमासर अध्यक्ष नरेश मोट, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मदलाल मेघवाल, जगदीश गुर्जर, भँवरलाल बाना, सहायक अभियंता वैष्णव हर्ष, सिविल AEN ब्रजलाल सिंह भाटी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
गांव के नौरंगनाथ सिद्ध, मोहननाथ सिद्ध, हड़मान शर्मा, मंगलाराम गोदारा, मालाराम तर्ड, अंनाराम वकील, भगवनाराम, मोडूराम मेघवाल, श्रीराम नाथ और परमाराम नाई सहित अनेक ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।




















