#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धोलिया रोड गौशाला में चार नए गौ-आवासों का शिलान्यास, सेवाभावी दानदाताओं ने बढ़ाया कदम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में धोलिया रोड स्थित जीव दया गौशाला में गौसेवा को समर्पित नवनिर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को यहां चार नए गौ-आवासों का विधिवत शिलान्यास किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गौसेवक, सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

गौशाला सचिव शिवरतन सोमाणी ने बताया कि ये चारों गौ-आवास 10×50 फीट आकार के होंगे, जिनका निर्माण 3.5- 3.5 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए सेवाभावी दानदाताओं पूनमचंद निर्मलकुमार डाकलिया (आडसर बास), भंवरलाल शिवरतन सोमाणी (कालूबास), भंवरलाल नंदकिशोर झंवर (कालूबास) तथा लक्ष्मीनारायण नारायणचंद सोनी (कालूबास) ने आर्थिक सहयोग दिया है।

शिलान्यास पंडित श्रवणकुमार छंगाणी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान कोषाध्यक्ष नथमल सोनी ने निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में शिवभगवान मालपानी, संतकुमार मोहता, ओमप्रकाश छंगाणी, तुलसीराम चौरडिया, संतोष कुमार सोनी, भंवरलाल दुगड़, रामवतार मूंधड़ा, माणकचंद डाकलिया, कमलकिशोर सोमाणी, सीए राम सोमाणी, अशोक सोनी, परमेश्वर प्रजापत, नरेश गिरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

संस्थाध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने दानदाताओं एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प