#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

फर्जी डिग्री और खेल प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले 4 लिपिक बर्खास्त

By Next Team Writer

Updated on:

बीकानेर, पूगल, खाजूवाला और पांचू पंचायत समिति के कनिष्ठ लिपिकों पर गिरी गाज


NEXT 19 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कनिष्ठ लिपिक भर्ती–2013 में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले चार लिपिकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला परिषद सीईओ सोहनलाल के निर्देश पर संबंधित विकास अधिकारियों ने चारों के सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए हैं।

बीकानेर, पूगल, खाजूवाला और पांचू पंचायत समितियों में कार्यरत इन चारों कर्मचारियों में तीन की कंप्यूटर डिग्री फर्जी पाई गई, जबकि एक का खेल प्रमाण पत्र सक्षम स्तर का नहीं मिला।

इन चारों की गई सेवा समाप्त

  • सागरमल भांभू पुत्र खेमाराम भांभू- पांचू पंचायत समिति
  • खुशालचंद पुत्र भूपाराम- पूगल पंचायत समिति
  • सुमन कुमारी पुत्री राजेन्द्र सिंह- खाजूवाला पंचायत समिति
  • वैभव भाटी पुत्र धूमल भाटी- बीकानेर पंचायत समिति

सीईओ सोहनलाल ने बताया कि सागरमल, खुशालचंद और सुमन कुमारी की कंप्यूटर योग्यता डिग्री मेघालय स्थित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से बताई गई थी। उन्होंने इसे नियमित विद्यार्थी के रूप में प्राप्त करने का दावा किया, लेकिन जांच में पाया गया कि उसी अवधि में तीनों के अनुभव प्रमाण पत्र भी जारी किए गए थे। इससे स्पष्ट हुआ कि डिग्री ऑफ कैंपस ली गई थी, जो अमान्य है।

वहीं, वैभव भाटी का चयन उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे में हुआ था, लेकिन जांच में उसका खेल प्रमाण पत्र सक्षम स्तर का नहीं पाया गया।

सुनवाई में पेश हुए, पर सबूत नहीं दे पाए

सीईओ ने बताया कि 9 अक्टूबर 2025 को जिला परिषद की जिला स्थापना समिति की बैठक में चारों को अपनी योग्यता साबित करने का मौका दिया गया था। लेकिन कोई भी अपने दस्तावेजों की वैधता साबित नहीं कर सका।

इसके बाद समिति ने चारों का चयन निरस्त कर सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया। जिला परिषद के निर्देश पर चारों संबंधित पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों ने सेवा पृथक्करण के आदेश जारी कर दिए हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत