#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजकीय विधि महाविद्यालय में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र शिविर, विद्यार्थियों ने करवाई जांच

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पुष्पलक्ष्मी क्लिनिक की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया। डॉ. पुष्पा शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम शर्मा ने विद्यार्थियों की विस्तृत आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने नेत्रदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। शिविर के दौरान शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

महाविद्यालय के प्राचार्य भगवानाराम बिश्नोई ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ऐसे शिविर जरूरी हैं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने मेडिकल टीम और सहयोगियों का आभार जताया। शिविर में कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता🟢 राजकीय विद्यालय में मनाया महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, कविता-गीत व चित्रों से गूंजा प्रताप का शौर्य🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आज भव्य फागोत्सव, बर्फानी बाबा व बिदा महाराज की सुरीली प्रस्तुतियां होंगी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में साध्वी लक्ष्यप्रभा का स्वागत, 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामायिक