#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तुलसी मेडिकल सेंटर में कल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, बिना ऑपरेशन इलाज व परामर्श मिलेगा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर (TSS) में कल बुधवार को निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

शिविर में अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बसन्त सुथार मरीजों की जांच कर आधुनिक तकनीकों से बिना चीरा, बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन के उपचार करेंगे। साथ ही मरीजों को आवश्यक एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल से जुड़ी सलाह भी दी जाएगी।

प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में हड्डी व जोड़ों के दर्द, कंधे व कमर दर्द, सियाटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइसिस, फ्रोजन शोल्डर, घुटना जाम, लकवा, माइग्रेन, एड़ी दर्द, नसों व मांसपेशियों के दर्द तथा खेल चोट (स्पोर्ट्स इंजरी) सहित कई रोगों की जांच व परामर्श किया जाएगा।

इसके अलावा सेंटर पर फिजियोथेरेपी की नियमित सुविधा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। आमजन से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क सेवा का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर जयपुर में मंथन🟢 भरतपुर दौरे पर बेनीवाल: पथैना दंगल में पहुंचे, बोले- अग्निवीर योजना से युवाओं का मनोबल कमजोर🟢 श्रीडूंगरगढ़ के हेमंत शर्मा का दमदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय कुश्ती में जीता कांस्य🟢 कल हटेंगे अतिक्रमण: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया तो प्रशासन बरतेगा सख्ती🟢 तुलसी मेडिकल सेंटर में कल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, बिना ऑपरेशन इलाज व परामर्श मिलेगा🟢 भगवान से औपचारिक संबंध न रखें: संतोष सागर, कालूबास में भागवत कथा के पंचम दिन बालकृष्ण लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु🟢 गौ सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन, 27 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में होगा बड़ा आयोजन🟢 कस्बे के मदर केडी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, डीजे-रथ से निकला विजय जुलूस🟢 मृतकों को जिंदा दिखाकर 66 बीघा जमीन बेच दी, कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराध; दो आरोपियों की जमानत खारिज🟢 सेरूणा में रामलीला का जादू: दशरथ- केकई संवाद ने दर्शकों को किया भावुक