NEXT 21 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में रविवार 22 फरवरी 2026 को नि:शुल्क मूत्र रोग (यूरोलॉजी) परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पथरी, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी (एमसीएच यूरोलॉजी) अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर के दौरान मूत्र संबंधी समस्याएं, पथरी रोग, प्रोस्टेट, किडनी व मूत्राशय का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, बच्चों में जन्मजात गुर्दे व पेशाब की नली से जुड़ी बीमारियां तथा महिला व पुरुषों में पेशाब से संबंधित शिकायतों का निदान और परामर्श किया जाएगा।
इसके साथ ही शिविर में प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) जांच भी नि:शुल्क की जाएगी।
अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के मरीजों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।



















