NEXT 30 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। महापुरुष समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ की बैठक मंगलवार को समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सम्मान “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान 2025” और “शिक्षक सम्मान 2025” की घोषणा की गई।
संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि चयन समिति के सुझावों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि महात्मा गांधी स्मृति सम्मान 2025 से गांधीवादी विचारधारा से जुड़े समाजसेवी ओमप्रकाश राठी (जीव दयाल गौशाला, श्रीडूंगरगढ़) को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षक सम्मान 2025 से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विद्या गुसाईं को सम्मानित किया जाएगा।
दोनों सम्मान आगामी 3 अक्टूबर को नागरिक विकास परिषद भवन, आडसर बास, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
संस्था सदस्य ललित बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम का आर्थिक सहयोग मुल्तानी मैया की स्मृति में निर्मल कुमार पुगलिया द्वारा किया जाएगा। बैठक में संस्था सदस्य विजयराज सेवग, विजय महर्षि, सुरेश भादानी, संजय करवा और अशोक पारीक उपस्थित रहे।




















