#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुक्ति धाम गौ माता भंडारा में धर्म की गंगा, सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

By Next Team Writer

Published on:

द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति, शिवरात्रि महोत्सव और गौ सेवा के महात्म्य पर हुआ भावपूर्ण प्रवचन

NEXT 15 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुक्ति धाम स्थित गौ माता भंडारा गौ-सेवार्थ में आयोजित धार्मिक कथा के सप्तम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्यास पीठ से विराजमान ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति, उनके पूजन-विधान तथा महाशिवरात्रि पर्व की दिव्य महिमा का विस्तार से वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि शिव भक्ति केवल उपासना नहीं, बल्कि जीवन को संयम, सेवा और सदाचार से जोड़ने का माध्यम है। संतोष सागर महाराज ने गौ माता की सेवा को सनातन संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि गौ सेवा से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

कथा समापन पर निकला विशाल जुलूस, भक्तिमय माहौल में पहुंचे सीताराम मंदिर

सप्तम दिवस की कथा के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा विशाल एवं भव्य जुलूस निकाला गया। भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ निकला यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पहुँचा। पूरे मार्ग में वातावरण शिवमय और भक्तिरस से सराबोर नजर आया।

जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया।

मुख्य यजमान नारायण सोमानी सपत्नीक रहे उपस्थित

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान नारायण सोमानी सपत्नीक उपस्थित रहे। उन्होंने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया और आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी श्रद्धालुओं व सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

आज रात्रि महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की संगीतमय पूजा

आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए बाबूलाल सहदेवड़ा ने बताया कि आज रात्रि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चार प्रहर की पूजा का संगीतमय एवं भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेष अभिषेक, आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में कुश्ती खिलाड़ियों को मिली नई सुविधा: नवनिर्मित कुश्ती हॉल और आधुनिक मैट का उद्घाटन, अब हो सकेंगी विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं🟢 मुक्ति धाम गौ माता भंडारा में धर्म की गंगा, सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब🟢 नगर पालिका चुनाव और SIR को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर🟢 पेट्रोल पंप के उद्घाटन के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश, सूरत में इको भारत और मणिपाल पेट्रोलियम का विशेष जागरूकता शिविर🟢 महाशिवरात्रि पर श्रीडूंगरगढ़ अंचल शिवमय: ‘हर-हर महादेव’ से गूंजे मंदिर, सातलेरा की गौशाला में हवन-भजन का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ : 2015 की आगजनी मामले में 6 आरोपी दोषमुक्त, मिला संदेह का लाभ- एफआईआर में नाम नहीं, चश्मदीद नहीं, गवाहों के बयान भी विरोधाभासी🟢 चालान से असहमति पर अब 45 दिन में ही करनी होगी आपत्ति🟢 महाशिवरात्रि: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, झूलेलाल मंदिर में चार प्रहर पूजा का आयोजन