NEXT 8 मई, 2025। श्रीडूंगरगढ़ मूल निवासी और वर्तमान में केरल के कालीकट में प्रवास कर रहे समाजसेवी दंपत्ति राजकुमार बाफना और संजू बाफना इन दिनों सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। गर्मी के इस तीखे दौर में कालीकट की सड़कों पर राहगीरों को ठंडी छाछ पिलाकर राहत पहुंचा रहे हैं। यह सेवा मारवाड़ी समाज और जागृति महिला मंडल के सहयोग से की जा रही है।

राजकुमार बाफना मारवाड़ी समाज के सचिव हैं, जबकि उनकी पत्नी संजू बाफना जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा हैं। दोनों ने मिलकर यह सेवा शुरू की और लगातार इसे जारी रखने का संकल्प लिया है। छाछ सेवा के अलावा गायों के लिए चारा और पक्षियों के लिए चुग्गा-पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ में भी सक्रिय
खास बात ये है कि यह दंपत्ति न केवल कालीकट में, बल्कि अपने पैतृक नगर श्रीडूंगरगढ़ में भी कई सेवा कार्यों से जुड़ा है। यहां भी सामाजिक, धार्मिक और पर्यावरणीय गतिविधियों में इनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। स्थानीय लोग भी इनके सेवा भाव की सराहना करते हैं।
सेवा ही संकल्प
राजकुमार बाफना ने बताया कि गर्मियों में जरूरतमंदों को राहत देना ही उनका उद्देश्य है। वहीं संजू बाफना ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाजसेवा अधूरी है, इसलिए जागृति महिला मंडल के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।