NEXT 29 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर शिव गौशाला चिकित्सा सेवा समिति द्वारा कल (गुरुवार) को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष रमेश मूंधड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण पूजन से होगा। इसके बाद सुबह 10:15 बजे गौ पूजन और 10:30 बजे भव्य संगीतमय भजन का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में लक्ष्मी मोदी एंड पार्टी, सरदारशहर द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
गोपाष्टमी पर्व पर शिव गौशाला में होंगे भव्य कार्यक्रम

Published on:














