NEXT 6 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कांग्रेस सेवादल के नवनिर्वाचित शहर जिलाध्यक्ष हरीराम गोदारा का बुधवार को गणपति धर्म कांटे पर भव्य स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ प्रधान केसराराम गोदारा के नेतृत्व में गोदारा को साफा, माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पद्रेश सचिव रामनिवास कूकना व डूंगर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा का भी अभिनंदन किया गया। समारोह में शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष अंजु पारख, कन्हैयालाल सोमानी, पार्षद संदीप नाई, हीरालाल कूकना, यूसुफ चुनघर, प्रहलाद सुनार, कादर सब्जीफ्रांस, रमेश बाशनीवाल, मनोज पारख सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सरपंच गण रामचन्द्र चोटिया, रामेश्वरलाल गोदारा, मनोज गोदारा, गोरधन खिलेरी, राकेश नायक, कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा, उपाध्यक्ष प्रकाश दुसाद, अयूब पंजाबघर, हजारी जांघू, राजाराम गोदारा, सीताराम बाना, कालूराम बाना, अयूब दमामी, मुना सब्जिफरोश, साहिल ए.जी., मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद रफीक, राकेश सिद्ध, रामप्रताप गोदारा, संग्राम सेरड़िया, रामनिवास चोटिया, बालचंद प्रजापत, अशोक ज्याणी, शंकर सायच आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोदारा के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।


