NEXT 22 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। केंद्र सरकार ने भुजिया पर लगने वाला जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया है। इसका असर सीधे बाजार में दिखाई दिया। भुजिया की कीमत में 15 से 20 रुपए तक की कमी आ गई है। पहले जहां भुजिया 220 रुपए किलो बिक रही थी, अब 200 रुपए किलो से मिल रही है।
पैकिंग और खुली भुजिया पर अब समान कर
अब तक ब्रांडेड यानी पैकिंग वाली भुजिया पर 12% और बिना पैकिंग वाली पर 5% जीएसटी लगता था। नए आदेश में केंद्र सरकार ने दोनों को एक समान कर दिया है। अब चाहे भुजिया पैकिंग में बिके या खुले में, केवल 5% जीएसटी ही लगेगा।
श्रीडूंगरगढ़ में 10 से ज्यादा भट्टियां
श्रीडूंगरगढ़ में करीब 10 से ज्यादा भुजिया बनाने की भट्टियां हैं। जीएसटी कम होते ही बीकानेर के बड़े नामी प्रतिष्ठानों समेत स्थानीय व्यापारियों ने तुरंत अपने दाम घटा दिए। परन्तु श्रीडूंगरगढ़ में अब भी रेट में कोई कमी नहीं आई है। लेकिन विश्वास भुजिया के विनोद भादानी ने बताया कि उनके ब्रांड पर 20 रुपये प्रति किलो के कम किये गए हैं।
आमतौर पर कम नहीं होते दाम
आमतौर पर तेल, बेसन जैसे कच्चे माल महंगे होने पर भुजिया के दाम बढ़ जाते हैं। लेकिन, जब कच्चे माल सस्ते होते हैं, तब रेट कम नहीं किए जाते। इस बार जीएसटी सीधे सरकार से जुड़ा मामला था, इसलिए दाम तुरंत घटा दिए गए। परन्तु श्रीडूंगरगढ़ में इसका असर अभी तक देखने को नहीं मिला।




















