NEXT 24 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। झंवरों के मंदिर में हरे कृष्ण महिला मंडल की ओर से फाग उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में फूलों और गुलाल के साथ होली खेली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंडल की सुरेखा व्यास ने बताया कि फाग उत्सव के दौरान भजन-कीर्तन भी हुए। वहीं, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रूपचंद सोनी ने मंदिर के पुजारी अशोक आसोपा को पाग पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में मंडल की सुरेखा व्यास, ममता सोनी, अंजू दुगड़, पिंकी शर्मा और इंदु जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।





















