NEXT 15 जनवरी, 2025। मकर संक्रांति पर कस्बे सहित क्षेत्र में दान पुण्य के प्रक्रम चले। कस्बे की महिलाओं का संगठन हरे कृष्ण महिला मंडल ने आडसर बास में स्थित गौशाला में गौवंश को लापसी बनाकर खिलाई।

मण्डल अध्यक्ष ममता सोनी ने कहा कि मकर संक्रांति पर गौवंश की सेवा करके सभी महिलाओं को आत्मिक सुकून की अनुभूति हुई। कोषाध्यक्ष सुरेखा व्यास ने इन प्रक्रम से अधिकाधिक महिलाओं से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि गौवंश सनातन संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। ऐसे में गौवंश के साथ त्यौहार मनाना परम्पराओं को अक्षुण्ण रखने वाला है।

इस दौरान मण्डल की व्यवस्थापक पिंकी शर्मा, मंत्री अंजू दुगड़, प्रसार मंत्री सुमन बैद, प्रचार मंत्री इंदु सिंघी सहित संगठन से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।
इस अवसर पर हरे कृष्ण महिला मण्डल द्वारा श्री कृष्ण की भक्ति का संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया। और समय- समय पर श्रीकृष्ण को समर्पित कार्यक्रम करने की बात कही।