#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

सेवा और सौहार्द की मिसाल रहे जीवराज नाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पुत्र और श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के पालिकाध्यक्ष रहे जीवराज नाई की 8वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को आडसर बास स्थित श्री सैन मंदिर में श्रद्धांजलि सभा हुई।

इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और कस्बे के गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि जीवराज नाई ने समाज सेवा, सौहार्द और जनहित को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

सभा में सैन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी, भाजपा देहात जिला मंत्री भरत सुथार, भारतीय सैन समाज प्रदेशाध्यक्ष श्रवणकुमार फुलभाटी, पार्षद सोहनलाल ओझा, आशीष जाड़ीवाल, एडवोकेट मनोज सिंहराज भाटी, भँवरलाल गहलोत, संदीप मारू, कन्हैयालाल गहलोत, मोहनलाल टोकसीया, रतनलाल दुगड़, हड़मान दुगड़, किशनलाल दर्जी, अजय दर्जी, छगनलाल गहलोत, फूसाराम गौड़, जगदीश धांधल, शिवरतन गहलोत, प्रशांत, दीपांशु, महेंद्र गोला, मोनू मोरवानी, प्रकाश पुजारी, पवन कुमार गोला, नितिन जाड़ीवाल, पूर्णमल स्वामी, करण जाड़ीवाल, बाबुलाल टोकसीया, प्रकाश गहलोत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

लोगों ने जीवराज नाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व योगदान को याद किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जीवराज नाई ने हर वर्ग के लोगों के लिए हमेशा आगे बढ़कर कार्य किया और उनकी स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कजरी तीज🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, पंजीयन का अंतिम मौका कल तक🟢 सातलेरा में हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा🟢 भारतीय किसान संघ ने आयोजित किया अभ्यास वर्ग, किसानों को दी जैविक खेती और फसल बीमा की जानकारी🟢 श्रीडूंगरगढ़ का ग्रामीण अंचल देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया, छाया तिरंगें का रंग🟢 हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर सजी रंगोली, टीम ने लोगों से कहा- 15 अगस्त को तिरंगा फहराकर जताएं देशभक्ति🟢 यात्रीगण कृपया ध्यान देवें: बीकानेर से आने-जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 आंशिक रद्द🟢 राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, बीकानेर (देहात) की बैठक कल🟢 आज रात श्रीडूंगरगढ़ में अखाराम दादोजी महाराज का जागरण🟢 सेवा और सौहार्द की मिसाल रहे जीवराज नाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि