NEXT 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारती निकेतन स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी हेमंत शर्मा ने में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने मुकाबले के दौरान पिछले साल के सीनियर नेशनल मेडलिस्ट को हराकर नया कीर्तिमान भी बनाया।

हेमंत शर्मा (पुत्र मनोज शर्मा, निवासी कालू बास) के इस शानदार प्रदर्शन को उनकी कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है। पिछले 20 दिनों में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दो पदक जीतने वाले खिलाड़ी के रूप में उन्होंने विशेष उपलब्धि हासिल की है।
इस सफलता पर संस्था संचालक गिरधर गोपाल स्वामी, प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक, प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी और विक्रम सिंह राजवी सहित स्टाफ ने खुशी जताते हुए हेमंत को बधाई दी।
हेड कोच नितिन सिंह और सिकंदर सिंह ने बताया कि हेमंत की जीत से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है और नई प्रतिभाओं को प्रेरणा मिल रही है।



















