NEXT 5 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का वार्षिकोत्सव 14 सितम्बर को सुबह 10:15 बजे संस्कृति सभागार में होगा।
समाज सेवा और साहित्यिक सम्मान
संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि दिल्ली प्रवासी समाजसेवी-उद्योगपति हरीशंकर बाहेती को रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान और अजमेर के साहित्यकार सुरेश श्रीचंदानी को शब्दशिल्पी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
- समाज सेवा सम्मान के तहत ₹11,000 नगद दिए जाएंगे।
- शब्दशिल्पी सम्मान में सम्मान-पत्र, शॉल और स्मृति-चिह्न प्रदान होंगे।
संगोष्ठी का विषय, साहित्यकार होंगे सम्मानित
संस्था मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, जबकि विशिष्ट अतिथि उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा और साहित्यकार डॉ. गजादान चारण (डीडवाना) रहेंगे।
इस मौके पर “हिन्दी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता : सम्भावनाएं और चुनौतियां” विषय पर संगोष्ठी होगी। विषय प्रवर्तन डॉ. उमाकांत गुप्त (बीकानेर) करेंगे।
उपाध्यक्ष डॉ. मदन सैनी ने बताया कि समारोह में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा—
- डॉ. पद्मजा शर्मा (जोधपुर) – मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान
- देवेन्द्र कुमार मिश्रा (जबलपुर) – डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार
- संगीता सेठी (बीकानेर) – महिला लेखन पुरस्कार
- कुमार सुरेश (भोपाल) – इतर साहित्यिक लेखन पुरस्कार
- विश्वनाथ तंवर (सरदारशहर) – उपन्यास लेखन पुरस्कार
- डॉ. नागेश पाण्डेय (शाहजहांपुर) – बाल साहित्य पुरस्कार
देशभर से जुटेंगे साहित्यकार
प्रचार मंत्री महावीर सारस्वत ने बताया कि इस एक दिवसीय राष्ट्रीय समारोह में देशभर से 100 से अधिक साहित्यकार, चिंतक और शिक्षाविद् शामिल होंगे।