#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में परवान पर होली का रंग: सातलेरा में फागोत्सव की धूम, चंग की थाप पर झूमे रसिये, हजारों दर्शकों ने लिया आनंद

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 28 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रंगों के त्योहार होली के नजदीक आते ही श्रीडूंगरगढ़ अंचल होली की मस्ती में रंगता नजर आ रहा है। गांव-गांव फागोत्सव की धूम मची हुई है। शनिवार को गांव सातलेरा में आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम में होली का उल्लास चरम पर रहा।

पैरों में घुंघरुओं की झंकार, माथे पर केसरिया साफा, पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के वेश में महरी बने युवक पूरा माहौल रंग, राग और रस से सराबोर नजर आया। हारमोनियम की मधुर ध्वनि और बांसुरी की सुरीली तान पर रसियों ने जमकर नृत्य किया।

श्री वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित ठाकुरजी मंदिर के सामने आयोजित फागोत्सव का शुभारंभ गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के भजन “घोड़ी आई ओ बिग्गाजी, थारी बारस की ओ दादा तेरस की” से हुआ। इसके बाद आड़सर जालबसर, उदरासर, पाबूसर, श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा और सातलेरा की चंग पार्टियों ने चंग पर धमाल की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

उदरासर की चंग पार्टी और जालबसर की सती दादी चंग मंडली की प्रस्तुतियों पर दर्शक खुद को रोक नहीं पाए और नाचने लगे। पाबूसर की चंग पार्टी ने भी खूब तालियां बटोरीं। बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।

फागोत्सव में श्रीडूंगरगढ़, तोलियासर, जैतासर, जैसलसर, बिग्गा, ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, कितासर, रामसरा, सातलेरा सहित आसपास की ढाणियों से हजारों दर्शक पहुंचे। आयोजन को लेकर बड़ा टेंट लगाया गया तथा महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई। दर्शकों के लिए चाय-पानी की भी समुचित व्यवस्था की गई।

आयोजक समिति के मालाराम तावनियां ने सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों और युवाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में परवान पर होली का रंग: सातलेरा में फागोत्सव की धूम, चंग की थाप पर झूमे रसिये, हजारों दर्शकों ने लिया आनंद🟢 बिग्गा: बालाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय में फागोत्सव की धूम, रंगों में सराबोर हुए विद्यार्थी🟢 बीकानेर में पंचायतीराज एवं नगर निकाय सम्मेलन, विकास और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन🟢 गर्मी की दस्तक के साथ श्रीडूंगरगढ़ में गहराया जल संकट🟢 राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई बढ़-चढ़कर भागीदारी🟢 नेशनल हाइवे पर सांड से टकराई टैक्सी, सांड की मौत और टैक्सी चालक घायल