#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सातलेरा में कल बरसेगा होली का रंग: फागोत्सव में झूमेंगे ग्रामीण, चंग पर धमाल मचाएंगी कई पारंपरिक कलाकार पार्टियां

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 27 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़।  होली पर्व के नजदीक आते ही श्रीडूंगरगढ़ अंचल में फागोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। गांव-ढाणियों में शाम होते ही हंसी-ठिठोली और फाग गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में विभिन्न वेशभूषाओं में ‘महरी’ का रूप धारण किए युवाओं की टोलियां चंग पर धमाल गाते हुए नजर आ रही हैं। जगह-जगह फागोत्सव की धूम मची हुई है।

इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में शनिवार को फागोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई पारंपरिक कलाकार पार्टियां चंग पर धमाल की प्रस्तुतियां देंगी।

आयोजक समिति के मालाराम तावनियां ने बताया कि फागोत्सव में श्रीडूंगरगढ़ सहित मामराज एंड पार्टी उदरासर, सूरजनाथ एंड पार्टी उदरासर, मेघाराम पूनियां एंड पार्टी जालबसर, रामलाल शर्मा एंड पार्टी पाबूसर तथा स्थानीय चंग पार्टी द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

फागोत्सव का आयोजन गांव के श्री वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित ठाकुरजी महाराज मंदिर के सामने किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और युवा वर्ग पूरी सक्रियता से तैयारियों में जुटा हुआ है।

शनिवार को सुबह 10 बजे फागोत्सव का शुभारंभ होगा, जो शाम 6 बजे तक लगातार चलेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात: विधानसभा में CM ने खोला घोषणाओं का पिटारा, बीकानेर जिले की सड़कों के लिए 35 करोड़🟢 विधानसभा में CM के बड़े ऐलान: 3 शहरों के बदले नाम, मजदूरों को 125 दिन काम और साप्ताहिक भुगतान🟢 प्रधानमंत्री के राजस्थान आगमन पर बीकानेर से जुड़ी दो बड़ी व्यवस्थाएं🟢 13 साल पुराने धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज़ मामले में 2 आरोपी दोषमुक्त🟢 सातलेरा में कल बरसेगा होली का रंग: फागोत्सव में झूमेंगे ग्रामीण, चंग पर धमाल मचाएंगी कई पारंपरिक कलाकार पार्टियां🟢 निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक, नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी किताबों की सूची🟢 3 दिन बाद थमी हड़ताल, आज से दौड़ेंगी 1500 निजी बसें