#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। होली के उल्लास के बीच श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ द्वारा गुरुवार शाम को श्री ओसवाल पंचायत भवन कालूबास में भव्य स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के साथ प्रवासी समाजबंधुओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे परिवार
समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समाज के बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक और राजस्थानी गीतों पर परिवारों ने जमकर आनंद लिया। पूरा पांडाल रंगोत्सव की उमंग से सराबोर नजर आया।

जैन परंपरा का रखा गया विशेष ध्यान
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जैन परंपरा का पालन करते हुए सूर्यास्त से पूर्व ही भोजन शुरू कर दिया गया। साथ ही भोजन को 11 द्रव्यों की मर्यादा के साथ जमीकंद से भी अछूता रखा गया।  आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुशासन और परंपराओं का सम्मान समाज की प्राथमिकता है।

सामूहिक सहयोग से हुआ आयोजन
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम समाज के सामूहिक सहयोग से आयोजित किया गया है। जिसमें श्री ओसवाल पंचायत सहित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे। यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा🟢 उत्तर पश्चिम रेलवे में बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य🟢 राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली