NEXT 16 मार्च, 2025। मुख्यमंत्री आवास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगंतुक पदाधिकारियों का केसर तिलक लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, श्री डूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद पवन कुमार उपाध्याय, पार्षद भरत सुथार, भवानी पालीवाल, नवरत्न सिंह राजपुरोहित, नरपत सिंह (खाजूवाला) सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
