NEXT 12 जून, 2025। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान एक इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे।
गुजरात पुलिस कमिश्नर ने न्यूज एजेंसी AP को बताया कि हादसा टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद हुआ, जब विमान एयरपोर्ट बाउंड्री से सटी एक बिल्डिंग से टकरा गया। इस बिल्डिंग में अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रहते हैं। हादसे के समय करीब 50 से 60 डॉक्टर इमारत में मौजूद थे, जिनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
विमान में सवार थे:
- 169 भारतीय
- 53 ब्रिटिश नागरिक
- 7 पुर्तगाली
- 1 कनाडाई नागरिक
हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन
विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X (पूर्व ट्विटर) पर उनके निधन की पुष्टि की, हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। इसके चलते शुरुआती अफवाहों में भ्रम की स्थिति रही।
पहचान मुश्किल, DNA टेस्ट से होगी पुष्टि
हादसे के बाद विमान पूरी तरह जल गया। मौके से मिले अधिकांश शव बुरी तरह झुलस चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान अब DNA परीक्षण के जरिए की जाएगी।
देशभर में शोक की लहर
इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने हादसे की जानकारी ली है और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी के लिए केंद्रीय टीम अहमदाबाद रवाना की गई है।