NEXT 5 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के विग्गाबास क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला पर पत्थरों से हमला करने, मारपीट करने और सोने का लॉकेट छीनने का मामला सामने आया है। जरिये इस्तगासा मामला दर्ज किया गया है।
परिवादी पन्नाराम (58) पुत्र स्व. चौखाराम, निवासी विग्गाबास के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 6 बजे उनकी माता मोहनीदेवी छोटे बेटे प्रकाश के घर जा रही थीं। इसी दौरान पन्नाराम की के छोटे भाई मस्तनाराम की पत्नी सीतादेवी ने उनसे गाली-गलौच की और कथित रूप से जबरन स्टाम्प पर अंगूठा लगवाकर पूरा भूखंड अपने नाम कराने की धमकी दी। विरोध करने पर सीतादेवी ने पत्थरों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर पन्नाराम की पत्नी मंजूदेवी और प्रकाश की पत्नी सुमित्रा मौके पर पहुंचे तो वहां मस्तानाराम और रामलाल वाल्मीकि भी आ गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर एकराय होकर हाथों, मुक्कों व लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे सभी को अंदरूनी चोटें आईं। बचाव-बचाव की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान सीतादेवी ने मंजूदेवी के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया।
जांच सउनि सुरेश कुमार को सौंपी गई है।
पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, महिला पर पत्थरों से हमला; सोने का लॉकेट छीना, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

Published on:















