#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

साँवतसर में स्व. रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि पर मानव सेवा की मिसाल, 61 लोगों ने किया रक्तदान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गाँव साँवतसर में स्वर्गीय रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में ग्राम पंचायत प्रशासक महिराम धारणियां सहित कुल 61 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

आयोजन सुबह से ही उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुआ, जहाँ युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ ग्रामीणों ने भी रक्तदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रक्त संग्रह का कार्य जनसेवा ब्लड बैंक की अनुभवी टीम द्वारा किया गया। टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जाँच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त यूनिट एकत्र कीं।

आयोजकों ने बताया कि स्व. रामरख धारणियां की स्मृति में यह शिविर समाजसेवा की भावना से आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए जलपान एवं प्राथमिक चिकित्सा की भी उचित व्यवस्था की गई।

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हैं। अंत में आयोजकों ने रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं ब्लड बैंक टीम का आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 साँवतसर में स्व. रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि पर मानव सेवा की मिसाल, 61 लोगों ने किया रक्तदान🟢 मुख्यमंत्री आवास पर BJP कार्यकर्ताओं से संवाद: 2026–27 बजट योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य बैठक, NCD स्क्रीनिंग और TB मुक्त भारत पर फोकस🟢 भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, देखें फ़ोटो🟢 16 फरवरी : महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस