#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के 125वें मन की बात

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 31 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड को रविवार को जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से सुना।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने जयपुर जाते समय अपनी गाड़ी में मन की बात का श्रवण किया। वहीं शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी और मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना।

भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में भी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रेडियो प्रसारण का श्रवण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, वरिष्ठ पत्रकार तोलाराम मारू, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनिया, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, पार्षद विक्रम सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इधर, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बूथ नंबर 87 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि यह संवाद मात्र कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री अपने विचारों से समाज को सकारात्मक सोच और राष्ट्रनिर्माण की नई दिशा दे रहे हैं। इस दौरान पार्षद भरत सुथार भी साथ रहे।

भाजपा नेता सीताराम सोनी के निज निवास पर मन की बात सुनती महिलाएं

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अहमदाबाद में जैन आचार्य महाश्रमण से मिले राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी