#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शिव बाड़ी मंदिर परिसर में वस्त्रदान महादान, ठंड में छठ व्रत कर रहे जरूरतमंदों को मिले गर्म कपड़े

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। शिव बाड़ी मंदिर परिसर में सोमवार को हरि प्यारी सेवा समिति और We Are Foundation Trust के संयुक्त तत्वावधान में वस्त्रदान महादान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। खास तौर पर ठंड के मौसम में छठ व्रत कर रहे गरीब और असहाय परिवारों को राहत पहुंचाई गई।


आयोजकों ने बताया कि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों तक गर्म वस्त्र पहुंचाने का यह अभियान चलाया गया। वस्त्रदान को भारतीय संस्कृति में महादान माना जाता है, क्योंकि इससे न केवल शारीरिक सुरक्षा मिलती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी बल मिलता है।
हरि प्यारी सेवा समिति के विजय कपूर ने कहा कि “ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराना सच्ची मानव सेवा है। हमारी समिति आगे भी समाज के कमजोर वर्गों के लिए सेवा कार्य करती रहेगी।”
वहीं We Are Foundation Trust की फाउंडर डायरेक्टर एवं अध्यक्ष अर्चना सक्सेना गोयल ने कहा कि “वस्त्रदान केवल दान नहीं है, यह किसी के जीवन में आशा और सुरक्षा का संचार करता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड में असहाय न रहे।”
कार्यक्रम में अर्चना सक्सेना, प्रवीण कुमार घई, प्रेमलता खनेजा, सरस्वती भार्गव, मंजूषा भास्कर और रेणु अरोड़ा सहित अनेक समाजसेवी, श्रद्धालु और स्वयंसेवक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने दोनों संस्थाओं के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना