#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैन विश्व भारती में रविवार को महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता के समाजसेवी भीखमचंद सुशीला पुगालिया ने विधिवत फीता काटकर स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण किया।

समारोह में आचार्य महाश्रमण का पावन सान्निध्य रहा। उन्होंने मंगल पाथेय प्रदान करते हुए मंगल पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिकता और प्रेरणा से ओतप्रोत हो उठा। उपस्थित जनसमूह ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 300 से अधिक स्थानीय निवासी और प्रवासीजन शामिल हुए। समाजजनों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता, श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का प्रतीक है।

समारोह के दौरान भीखमचन्द पुगलिया ने कहा कि स्पोर्ट्स ग्राउंड का यह लोकार्पण युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा। उन्होंने इसे सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सामुदायिक योगदान का प्रेरक उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ से सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी, संजय बरड़िया, अक्षत पुगलिया, तुलसीराम चौरड़िया सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NEXT: सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी ने किए आचार्य महाश्रमण के दर्शन

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम के लिए 300 श्रद्धालुओं की डाक ध्वजा यात्रा रवाना, 601 ग्राम चांदी की ध्वजा आकर्षण का केंद्र