#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा डोमेस्टिक टूरिज्म की संभावनाएं, राजस्थान देश के पर्यटन नक्शे पर मजबूत: केंद्रीय मंत्री शेखावत

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 23 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। केंद्रीय पर्यटन एवं कला मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यटन सुविधाओं और कनेक्टिविटी को तेजी से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में अमेरिका के बाद सबसे अधिक घरेलू पर्यटन की संभावनाएं मौजूद हैं और राजस्थान इस दिशा में बड़ा योगदान दे रहा है।

वह रविवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान @2047’ के तहत ‘पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन की पुनर्कल्पना’ विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में शिवबाड़ी के महंत स्वामी विमर्शानंद और बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास भी मौजूद रहे।

भारत में पर्यटन GDP 5.5%, लक्ष्य- वैश्विक औसत के बराबर लाना

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दुनिया में GDP का 10% से अधिक हिस्सा पर्यटन से आता है, जबकि भारत में यह आंकड़ा अभी 5.5% है। सरकार नीति निर्धारण और निवेश के जरिए इसे वैश्विक औसत के बराबर लाने पर काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि

पिछले वर्ष अयोध्या में 8 करोड़,

उज्जैन में 7.5 करोड़ और

महाकुंभ के 45 दिनों में 66 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे।

उन्होंने इसे भारत में तेजी से बढ़ते डोमेस्टिक टूरिज्म का प्रमाण बताया।

कोविड के बाद भारत शीर्ष पर्यटन रिवाइवल देश

शेखावत ने कहा कि कोविड के बाद भारत दुनिया के सबसे तेजी से उभरते हुए पर्यटन बाजारों में है। रेल, सड़क और हवाई मार्ग में बड़े स्तर पर सुधार हुए हैं।

धार्मिक पर्यटन स्थलों पर अब तक 5,000 करोड़ रु. निवेश

नए और पुराने पर्यटन स्थलों के विकास पर 3,300 करोड़ रु. खर्च

उन्होंने बताया कि देश में 50 नए आइकॉनिक टूरिज्म सेंटर विकसित हो रहे हैं, जिन्हें विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।

राजस्थान की नई पर्यटन नीति की सराहना

शेखावत ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन के अवसर अन्य राज्यों से अधिक हैं। राज्य सरकार द्वारा तैयार नई पर्यटन नीति और पर्यटन नवाचारों की उन्होंने सराहना की।

स्थानीय सुझाव: इको-टूरिज्म से लेकर नाइट टूरिज्म तक

संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने कई सुझाव दिए-

इको टूरिज्म और फोक म्यूजिक फेस्टिवल शुरू करने का प्रस्ताव

बीकानेर में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और हेरिटेज रूट विकसित करने की मांग

उस्ता कला के संरक्षण एवं प्रशिक्षण की जरूरत

पाठ्यक्रम में पर्यटन आधारित विषय शामिल करने का सुझाव

शहर की हवेलियों के संरक्षण और नाइट टूरिज्म विकसित करने की आवश्यकता

बीकानेर में इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म खोलने का आग्रह

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि बीकानेर अपनी संस्कृति, स्थापत्य और परंपराओं के लिए विश्वप्रसिद्ध है। उन्होंने बीकानेर में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट की शाखा खोलने की मांग रखी।

समारोह में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, अतिरिक्त कलेक्टर रमेश देव, कुलसचिव कुणाल राहड़, वित्त नियंत्रक देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश